फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में 1100 से अधिक छात्राओं को साइबर अपराध और नशे के खतरों से किया जागरूक

साइबर अपराध और नशे जैसी सामाजिक चुनौतियों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सोलन रमेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्कूल की 1100 से अधिक छात्राओं को साइबर क्राइम, नशा निवारण और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। एएसपी रमेश शर्मा ने छात्राओं को नशे के बढ़ते खतरे के प्रति सचेत करते हुए कहा कि कई युवा शुरुआत में अपने साथियों के साथ शौक या प्रयोग के तौर पर नशा करना शुरू करते हैं। धीरे-धीरे इसकी आदत उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लेती है और इससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने चिट्टे के गंभीर परिणामों को लेकर छात्राओं को आगाह किया। साथ ही अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति चिट्टा बेचता है या इसका सेवन करता है तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने में दें। कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराध से जुड़ी सावधानियों और शिकायत के लिए उपलब्ध माध्यमों की जानकारी भी दी गई। एएसपी ने साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी साझा की और छात्राओं से जागरूक रहने का आह्वान किया। इस मौके पर पुलिस विभाग से आए लीगल एडवाइजर मनोज चौहान ने छात्राओं को विभिन्न कानूनी नियमों और प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य अल्पा मलिक शर्मा सहित स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे। इस पाठशाला का उद्देश्य छात्राओं को पुलिस और कानून से जुड़े विषयों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक बनाना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें