फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: पेंशनरों ने मांगा मेडिकल बिलों का बकाया भुगतान, मासिक बैठक में किया मांगों पर मंथन

सोलन जिला पेंशनर संघ की मासिक बैठक अध्यक्ष जगन्नाथ निराला की अध्यक्षता में पुराने कार्यालय के अपना घर में संपन्न हुई। इसमें सभी पेंशनरों ने सरकार के रवैये के प्रति अपना रोष प्रकट किया। पेंशनरों के अनुसार सरकार की ओर से दो वर्ष से मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है और काफी मेडिकल बिल कार्यालयों में बजट की कमी के कारण पड़े हुए हैं। पेंशनरों विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हैं, उन्हें दवाएं खानी पड़ रही हैं। सरकार से आग्रह किया कि मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए जल्द से जल्द बजट का प्रावधान किया जाए। 65, 70-75 वर्ष की आयु पूरा कर चुके पेंशनरों को पंजाब की तर्ज पर 5 व 10 फीसदी वृद्धि डीए मूल वेतन के साथ जोड़ने की मांग उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें