सोलन शहर के मालरोड पर चिल्ड्रन पार्क का नगर निगम महापौर ने निरीक्षण किया। इस दौरान चिल्ड्रन पार्क में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य को तेजी से करने के लिए कहा गया। यह कार्य पार्क को पांच दिन के लिए चिल्ड्रन पार्क बंद कर किया जा रहा है। निगम इस कार्य को एक्ट ह्यूमन फाउंडेशन के साथ मिलकर करवा रहा है। आने वाले दिनों में पार्क में बेहतर सुविधा लोगों को मिलेगी।