फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: महापौर सुषमा शर्मा और पार्षद रोहित भारद्वाज ने सलोगड़ा का किया औचक निरीक्षण, स्वच्छता व्यवस्था पर दिए निर्देश

नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा और वार्ड नंबर-4 के पार्षद रोहित भारद्वाज ने मंगलवार को सलोगड़ा क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर सुषमा शर्मा ने कहा कि स्वच्छ वार्ड ही स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को प्रभावी ढंग से लागू करना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने नागरिकों से भी अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और नगर निगम का सहयोग करने की अपील की। पार्षद रोहित भारद्वाज ने बताया कि वार्ड नंबर-4 को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर सफाई की आवश्यकता महसूस हुई, वहां तत्काल सफाई कार्य करवाया गया। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। औचक निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने महापौर और पार्षद का स्वागत करते हुए नगर निगम की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों में पहली बार किसी महापौर ने स्वयं क्षेत्र का दौरा कर स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह जनहित और स्वच्छता से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें