फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन युवा कांग्रेस पदाधिकारी, धर्मपुर में नाका लगाकर हिमाचल पुलिस ने छुड़वाए

दिल्ली पुलिस शिमला के रोहड़ू से तीन युवा कांग्रेस के पदाधिकारी को गिरफ्तार किया। चर्चा है कि एआई समिट यूथ कांग्रेस की ओर से किए गए प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की। वहीं सोलन के धर्मपुर में हिमाचल पुलिस ने नाका लगाकर उन्हें छुड़ा लिया। सुबह 10 बजे पुलिस की टीम धर्मपुर में खड़ी हो गई। यहां पर शिमला की ओर से आने वाली हर वाहन की जांच की जा रही थी। वहीं यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के बाद पुलिस उन्हें शिमला ले गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस उच्चाधिकारियों से मिले आदेशों के बाद सोलन पुलिस ने यह कार्रवाई की। हालांकि अधिकारी इसमें बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि यह रूटीन का प्रोसेस है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें