एशिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर जटोली में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह 5 बजे से लोग दर्शनों के लिए कतारों में लगे हैं। यहां पर आज करीब 40 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर में चार पहर की पूजा होगी। वहीं कल विशाल भंडारे का आयोजन होगा।