पर्यटन क्षेत्र कसौली के लोअर माल के पास जंगल में आग भड़ग गई। आग लगने के बाद धुआं ही धुआं क्षेत्र में फैल गया। अचानक आग लगने से लोगों में भी हड़कंप पैदा हो गया वे तुरंत पानी की बाल्टियां लेकर जंगल की ओर भागे। वहीं, मौके के जानकारी छावनी और सेना को भी दी गई। सूचना के तुरंत बाद मौके पर जवान पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। आग किस कारण लगी अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।