भारतीय डाक कर्मचारी संघ की 14वीं संघीय परिषद की बैठक सोलन के जिला भाषा के ऑडिटोरियम में शुरू हुई। इस इस बैठक में भारत के अलग-अलग भागों से कर्मचारी पहुंचे हुए हैं। दो दिवसीय इस बैठक में भारतीय डाक के कर्मचारी की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी, जबकि भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन होगा। साथ ही अन्य मुद्दों पर भी यहां चर्चा होनी है।