फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: मां शूलिनी मेले की तैयारियां तेज, ठोडो मैदान में सजने लगे झूले और स्टॉल

राष्ट्रीय स्तरीय मां शूलिनी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। वीरवार को ठोडो मैदान में मंच निर्माण, झूले लगाने और दर्शकों व वीवीआईपी के बैठने की व्यवस्थाओं को लेकर दिनभर कार्य चलता रहा। मैदान में विभिन्न प्रकार के स्टॉल और मनोरंजन के झूले भी लगाए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार शुक्रवार दोपहर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। मेले की शुरुआत शुक्रवार को पहली सांस्कृतिक संध्या के साथ होगी, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मां शूलिनी की पवित्र पालकी सुबह 11 बजे पूजा-अर्चना के बाद शहर भ्रमण के लिए निकलेगी। पुरानी कचहरी में मुख्यमंत्री पालकी का स्वागत करेंगे। वहीं, पहली सांस्कृतिक संध्या में पवनदीप राजन अपनी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें