फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: सब्जी मंडी सोलन में यूको बैंक के नए एटीएम का शुभारंभ

सब्जी मंडी सोलन में यूको बैंक के नए एटीएम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एपीएमसी के चेयरमैन रोशन ठाकुर और सचिव राघव सूद ने की। यूको बैंक की ओर से डीजीएम और एचओडी आईटी जॉयदीप चटर्जी और जोनल हेड सोलन रचना मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन अवसर पर रोशन ठाकुर ने यूको बैंक का आभार जताया और कहा कि इस एटीएम के खुलने से आढ़तियों एवं किसानों को विशेष लाभ मिलेगा और बैंकिंग सुविधाएं अधिक सुगम होंगी। यूको बैंक हेड ऑफिस से पहुंचे जॉयदीप चट्टर्जी ने सभी को शुभकामनाएं दीं और बैंक की आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में जोनल हेड रचना मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार जताया और यूको बैंक के विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी सांझा की। इस अवसर पर रिटेल लोन हब प्रमुख अजय पाणिग्रही, स्माल माइक्रो एंटरप्राइजेज प्रमुख मुनीश ठाकुर और रिसोर्स प्रमुख निशांत, यूको बैंक सोलन बाइपास एवं शाखा प्रबंधक दिलावर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें