फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चायल स्कूल में हुई एसएमसी की महत्वपूर्ण बैठक, अभिभावकों ने समस्याओं के समाधान को दिए सुझाव

Krishan Singh Updated Sat, 18 Jul 2026 03:22 PM IST

उपमंडल कंडाघाट के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चायल में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन लाल ने की। बैठक के दौरान प्रधानाचार्य ने विद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं को विस्तार से रखते हुए उनके समाधान के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत ढांचे से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। इस बैठक में विद्यालय के अधीन आने वाले सकोड़ी, बांजनी, नगाली और कानोड़ी विद्यालयों की स्कूल प्रबंधन समितियों के अध्यक्षों, सैकड़ों अभिभावकों तथा विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भाग लिया। उपस्थित अभिभावकों और एसएमसी सदस्यों ने भी विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था तथा सुविधाओं में सुधार को लेकर अपने सुझाव दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें