फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धर्मपुर-सुबाथू सड़क किनारे नालियों के ऊपर बने अवैध कब्जे तोड़े

धर्मपुर-सुबाथू सड़क पर बाजार में ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। विभाग की ओर से सड़क किनारे नालियों के निर्माण में बाधा बन रहे कारोबारियों के अवैध कब्जों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद शुक्रवार से सड़क के दोनों ओर नालियों के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग की ओर से स्थानीय कारोबारियों को पहले ही चेतावनी जारी की गई थी कि वे दुकानों के आगे सड़क तक बढ़ाए गए अवैध कब्जों को खुद ही हटा लें। विभाग ने स्पष्ट किया था कि यदि कारोबारी खुद अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो विभाग को मजबूरन कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी। इसके बावजूद जब दुकानदारों ने कब्जे नहीं हटाए, तो लोक निर्माण विभाग की टीम ने खुद मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया। कब्जे टूटने के बाद बाजार में सड़क की चौड़ाई में भी काफी इजाफा देखने को मिला, जिससे यातायात भी सुगम होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें