फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: भ्रष्टाचार के खिलाफ हिमाचल पुलिस ने तेज किया अभियान, जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों पर लक्षित कार्रवाई, समयबद्ध जांच और प्रभावी अभियोजन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से 26 अक्तूबर से 2 दिसंबर तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) की ओर से भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों का व्यवस्थित विश्लेषण किया जा रहा है। इसके आधार पर उन विभागों, कार्यालयों और क्षेत्रों की पहचान की जा रही है, जहां भ्रष्टाचार से जुड़ी अधिक शिकायतें सामने आ रही हैं। चिह्नित क्षेत्रों में लक्षित कार्रवाई की जा रही है, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। अभियान के तहत जांच प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने और दोषियों के खिलाफ प्रभावी अभियोजन पर भी जोर दिया जा रहा है। विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो सोलन के डीएसपी अरुण मोदी ने बताया कि जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से लोगों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों और भ्रष्ट गतिविधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ दिलाई गई। इस दौरान ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, भ्रष्टाचार को समाप्त करने और भ्रष्ट गतिविधियों के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया गया। डीएसपी अरुण मोदी ने आम जनता से अपील की कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहें और किसी भी तरह की भ्रष्ट गतिविधि सामने आने पर संबंधित विभाग को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता और जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है। लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था और समाज के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें