गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय की सीनियर स्टूडेंट कैबिनेट (कक्षा 12) और जूनियर स्टूडेंट कैबिनेट (कक्षा 6) के नवनिर्वाचित छात्र-प्रतिनिधियों ने विद्यालय के आदर्शों, अनुशासन और उत्तरदायित्व का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ली। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन दिनेश गर्ग, पीटीए अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर और देवेंद्र सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनिर्वाचित छात्र-प्रतिनिधियों को सैश और बैज पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें नेतृत्व क्षमता, ईमानदारी, अनुशासन और सेवा-भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व कौशल, जिम्मेदारी की भावना और अनुशासित कार्यशैली विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।