फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बोले- नशे के विरुद्ध सभी लोग सैनिक बनकर कर लडे़ लड़ाई

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा है कि नशा आज हिमाचल प्रदेश में अभिशाप बन गया है। शिक्षण संस्थानों में भी धड़ल्ले से नशा चल रहा है। राज्यपाल ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वह नशे के खिलाफ अभियान में सैनिक की तरह कार्य करें ताकि नशे का खात्मा किया जा सके। यह बात राज्यपाल ने सोलन के एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। राज्यपाल ने कहा कि नशे के खिलाफ अब लोग जागरूक हो चुके हैं व इसके विरुद्ध खडे़ हैं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि सभी नागरिकों को सैनिक की भांति इस जंग से लड़ना होगा । उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थान सुनिश्चित करें कि नशा न करने का शपथ पत्र दाखिले के दाैरान लिया जाए। यदि आवश्यकता पड़ी तो इसकी अधिसूचना राजभवन से भी जारी करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें