फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष कुशल जेठी भाजपा में शामिल

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष कुशल जेठी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सोलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान डॉ. बिंदल ने भाजपा का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं कुशल जेठी ने कहा कि बीते ढाई साल में कांग्रेस के ब्लॉक, जिला और प्रदेश कार्यकारिणी की कोई बैठक नहीं हुई है। कार्यकर्ताओं के कोई काम नहीं हो रहे। रात दिन काम करने वालों की कांग्रेस में कोई सुनवाई नहीं है। स्थानीय मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल भी भी आम लोगों से नहीं मिलते। उन्होंने कहा कि वह फिर से भाजपा के साथ मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें