धर्मपुर(सोलन)। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटल कर्मचारियों ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर होटल पाइनवुड बड़ोग में संपन्न हुआ। इसमें करीब 75 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। शिविर का आयोजन एचपीटीडीसी के बड़ोग-कसौली-पांवटा कॉम्प्लेक्स की ओर से किया गया। यह कार्यक्रम एचपीटीडीसी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर में निगम ने प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार के कुशल नेतृत्व और निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।