फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharampur Panchayat Samiti | धर्मपुर ब्लॉक पंचायत समिति की पहली बैठक, 95 विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

विकास खंड धर्मपुर में मंगलवार को पंचायत समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति के अध्यक्ष सूरज कुमार ने की। इस अवसर पर पंचायत समिति के उपाध्यक्ष हरविंद्र सिंह और विकास खंड अधिकारी धनी राम पंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विकास खंड की 26 पंचायतों से संबंधित 95 विकास योजनाओं और एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायत क्षेत्रों में योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर जोर दिया गया। बैठक में शिक्षा विभाग, तहसील कल्याण अधिकारी, कृषि विभाग, बागवानी विभाग, वन विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) परवाणू तथा विकास खंड कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी विभागों ने अपनी-अपनी योजनाओं, चल रहे कार्यों और आगामी विकास कार्यक्रमों की जानकारी पंचायत समिति के सदस्यों के साथ साझा की। बैठक में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने और जनहित योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचाने पर भी बल दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें