फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नगर निगम सोलन में स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर योजना का शुभारंभ

नगर निगम सोलन में स्वच्छ शहर समृद्ध शहर योजना का शुभारंभ किया गया है। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने 60 दिन तक चलने वाले अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शहर में गीला कचरा बढ़ता जा रहा है। नगर निकायों के लिए चुनाैती है कि किस प्रकार से वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन किया जाए। जरूरी है कि हमें अपने घरों से अलग-अलग सूखा और गीला कूड़ा दिया जाना चाहिए। हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वे गंदगी न फैलाए। कूड़ा केवल कूड़ा नहीं है बल्कि कूड़े से पैसा भी कमाया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि सप्ताह में शहर में हॉटस्पॉट जहां अधिक गंदगी है उसे साफ किया जाए। इसके लिए उपायुक्त ने स्वयं भी भागीदारी देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इन जगहों पर सीसीटीवी का प्रबंध किया जाए ताकि कूड़ा फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें