फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: कला केंद्र कोठों में 10 व 11 मई को होगा आर्य समाज का राज्य स्तरीय महासम्मेलन

आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस पर राज्य स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन सोलन के कला केंद्र कोठों में 10 व 11 मई को किया जाएगा। इसमें देशभर से आर्य समाज के कई नामी प्रतिनिधि शामिल होंगे। सोलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आर्य समाज के प्रधान प्रबोध चंद्र सूद ने कहा कि इस महा सम्मेलन का शुभारंभ सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे। जबकि समापन पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बुलाया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसमें दोनों दिन तीन-तीन सत्र होंगे। पहला सत्र युवा सम्मेलन, दूसरा सम्मेलन महिला सत्र और तीसरा सत्र भजन संध्या होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें