सोलन में महाशिवरात्रि पर्व पर अमर उजाला समाचार पत्र की ओर से हर-हर गंगे, घर-घर गंगे कार्यक्रम के तहत शिव भक्तों को जलाभिषेक के लिए निशुल्क गंगा जल वितरित किया गया। अमर उजाला के सहयोगी एसवी ज्वेलर सोलन, विश्वकर्मा फर्नीचर सोलन, जल शक्ति विभाग मंडल धर्मपुर, शगुन पैलेस सोलन, प्रीमियम प्रिंट सोलन, शालीटियर्स स्पार्क सोलन और सिरमौर में एचसी हिम ग्रीन कंसल्टेंट के सहयोग से निशुल्क गंगाजल वितरित किया गया।