फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा साहिब में यमुना नदी उफान पर, मंदिर के घाट की निचली सीढ़ियों तक पहुंचा पानी

लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। पांवटा साहिब में यमुना नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। यहां जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में यमुना किनारे स्थित श्री राधा-कृष्ण यमुना मंदिर के घाट की निचली सीढ़ियों तक पानी आ गया है। यहां से यमुना नदी हरियाणा में प्रवेश करती है जिस कारण वहां पर भी जलस्तर बढ़ गया है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हर वर्ष दिल्ली में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो जाता है। रेणुका में गिरि जटोन बैराज में जल स्तर अचानक बढ़ने के कारण गेट खोल दिए हैं। गिरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। गिरी नदी यमुना नदी की सहायक नदी है। इसके अलावा उत्तराखंड के आसन बैराज से भी रविवार रात को पानी छोड़ा गया। प्रशासन के अनुसार किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर के लिए निशुल्क दूरभाष नंबर 1077 या 112 डायल कर सकते हैं। एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान नदी-नालों के किनारों व आसपास जाने से परहेज करें। पांवटा साहिब के यमुनाघाट पर स्थानीय गोताखोर की टीम तैनात की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें