फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: भ्रष्टाचार मुक्त हिमाचल के संकल्प पर डाइट नाहन में प्रशिक्षुओं ने किए हस्ताक्षर

भ्रष्टाचार मुक्त हिमाचल के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ डाइट नाहन के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने बैनर पर हस्ताक्षर किए। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के सिरमौर कार्यालय की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत संस्थान में मेरा संकल्प, भ्रष्टाचार मुक्त हिमाचल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर ईमानदारी और पारदर्शिता के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने डीएलएड प्रशिक्षुओं को भ्रष्टाचार मुक्त हिमाचल की शपथ दिलाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें