फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नाहन-कुमारहट्टी एनएच किनारे गड्ढे में फंसे लेपर्ड कैट के शावक को किया रेस्क्यू

नाहन (सिरमौर)। नाहन-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग-907ए पर जांगीरुग के समीप मोबाइल टावर के पोल लगाने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में फंसे लेपर्ड कैट के एक शावक को वन विभाग ने सुरक्षित बचाया गया है। करीब एक माह के इस शावक को प्राथमिक उपचार और निगरानी के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है। कच्चा टैंक निवासी फहीम और जीशान शुक्रवार को जमटा की ओर जा रहे थे। रास्ते में पैराफिट के समीप उन्हें किसी छोटे जीव के रोने की आवाज सुनाई दी। मोबाइल की रोशनी से देखने पर सीमेंट की पुलिया वाले गहरे गड्ढे में वाइल्ड लेपर्ड कैट का शावक फंसा दिखाई दिया। दोनों युवकों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जमटा वन परिक्षेत्र के रेंज अधिकारी प्रेम कंवर, बीट अधिकारी और वन रक्षक मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे तक चले अभियान के बाद शावक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें