फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video:गुरमीत कौर नारंग को इनरव्हील क्लब पांवटा साहिब की कमान, नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

पांवटा साहिब(सिरमौर)। इनरव्हील क्लब पांवटा साहिब के सत्र 2026-27 का भव्य स्थापना समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। समारोह में गुरमीत कौर नारंग ने क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षणिक एवं रोटरी जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही। अपने भाषण में गुरमीत कौर नारंग ने सभी सदस्यों का उन पर विश्वास व्यक्त करने के लिए हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य इनरव्हील के सेवा, मित्रता एवं सद्भाव के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए प्रभावी एवं सार्थक सेवा परियोजनाएं संचालित करना रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का परिचय कराया, जिसमें सुप्रिया खुराना उपाध्यक्ष, निर्मित कौर सचिव, अंजू वर्मा कोषाध्यक्ष, शैली अग्रवाल आईएसओ तथा अर्चना कुमारी संपादक नियुक्त की गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें