फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: शांत महायज्ञ में महिलाओं ने श्रमदान से पेश किया आस्था और समर्पण का उदाहरण

प्राचीन शिरगुल बिजट महाराज मंदिर धनला में आयोजित शांत महायज्ञ अनुष्ठान के शुभारंभ के अवसर पर महिलाओं ने निस्वार्थ सेवा और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। मंदिर परिसर के समीप लगे बड़े-बड़े मिट्टी के ढेरों को महिलाओं ने कड़ी धूप में सिर पर तसले उठाकर दिनभर श्रमदान करते हुए समतल कर दिया। जानकारी के अनुसार इसी मार्ग और समतल किए गए परिसर से आगामी दिनों में शिरगुल बिजट महाराज की पावन छड़ी और देव प्रवास का आयोजन होना है। धार्मिक आयोजन को सुचारु एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से महिलाओं ने बिना किसी स्वार्थ के पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सेवा कार्य में भाग लिया। महिलाओं रक्षा देवी, चंद्रकला, उमा देवी, कौशल्या देवी, महिमा देवी, निर्मला देवी, राजीव, नरेश, सुनील, बारू दत्त ने बताया कि शिरगुल बिजट महाराज के धनला मंदिर में सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य और आशीर्वाद के समान है। उन्होंने कहा कि देवकार्य में श्रमदान करना उनकी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। निस्वार्थ सेवा ही देव संस्कृति की वास्तविक पहचान है, तथा इस सेवा से उन्हें आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें