फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नाहन में महिला एवं बाल विकास विभाग का समर कैंप का आगाज, एसडीएम राजीव सांख्यान ने किया शुभारंभ

महिला एवं बाल विकास विभाग की एक अनूठी पहल के साथ समर कैंप कमाल की तैयारी का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आज नाहन में एक विशेष डेमो 'समर मेला' आयोजित किया गया। मेले का शुभारंभ एसडीएम राजीव सांख्यान ने किया। इस कार्यक्रम में 30 से अधिक बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह समर कैंप प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की एक संयुक्त पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों के नामांकन और उनकी नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देना है। साथ ही, बच्चों को स्कूल जाने के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना और इस प्रक्रिया में माताओं व समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना भी इस अभियान का लक्ष्य है। एसडीएम ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल सिरमौर जिले की 250 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया जाएगा, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लगभग 6,400 से अधिक केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी अभियान के माध्यम से प्रदेश के 80,000 बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें