फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में जोन स्तरीय यूथ इंग्लिश मीडियम निरंकारी संत समागम का आयोजन

संत निरंकारी मिशन की ओर से युवाओं को नशे से दूर रखने और सामाजिक सद्भावना बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को नाहन में जोन स्तरीय यूथ इंग्लिश मीडियम निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया। समागम में सोलन जोन के संत निरंकारी मिशन से जुड़े लोगों ने शामिल होकर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। संत निरंकारी मिशन सोलन जोन के इंचार्ज विवेक कालिया ने बताया कि संत निरंकारी मिशन प्रमुख माता सुदीक्षा जी महाराज की आदेशों पर इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज का युवा जो नशा और सामाजिक कुरीतियों में फंसता जा रहा है को सही दिशा देकर उनकी ताकत को सामाजिक उत्थान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि मिशन का यह भी मकसद है कि स्वयं सुखी रहने के साथ-साथ समाज को भी सुखी रखना है क्योंकि निरंकारी मिशन पूरे संसार को अपना परिवार मानता है। इस अवसर पर मिशन से जुड़े सोलन और सिरमौर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें