डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई 1 एवं 2 के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का शुभारंभ योग एवं फिटनेस गतिविधियों के साथ हुआ। सुबह के सत्र में सुनील ने योगाभ्यास करवाया। कुमकुम ने उत्साहपूर्ण जुम्बा सत्र का संचालन किया। शुभम और रजनीश के नेतृत्व में एनएसएस वाटिका में श्रमदान कर स्वच्छता एवं पौधों की देखभाल का कार्य किया। इसके बाद गोद लिए गए गांव सैन की सैर, तालों एवं चबाहां में डिजिटल साक्षरता और साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के बारे में जागरूक किया। साथ ही जल स्रोतों के समीप स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई और स्वच्छ भारत अभियान को समर्थन दिया गया। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज चांडक और प्रो. ट्विंकल ने स्वयंसेवकों के उत्साह एवं समर्पण की सराहना की।