डाइट नाहन में चल रही पीएमश्री स्कूलों के अध्यापकों की पांच दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हुई। कार्यशाला के अंतिम दिन अध्यापकों को स्कूलों को मॉडल संस्थान के रूप में विकसित करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला के समन्वयक संतराम शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी तरीके से लागू करना और शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के बारे के प्रशिक्षण देना रहा। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में 15 पीएम पीएमश्री विद्यालय हैं जिनके अध्यापकों को दो चरणों में कैपेसिटी बिल्डिंग को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। पहले चरण का प्रशिक्षण 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित की गई जबकि दूसरे चरण का प्रशिक्षण 29 दिसंबर से दो फरवरी तक चला। इस कार्यशाला में नई शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से पीएमश्री विद्यालयों के अध्यापकों की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया, ताकि अध्यापकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नवाचारों और शैक्षणिक सुधारों की विस्तृत जानकारी दी गई।