यूको आरसेटी नाहन की ओर से महिलाओं के लिए आयोजित 14 दिवसीय जूट उत्पाद उद्यमी प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। इसमें भैला पंचायत की 35 महिलाओं ने जूट से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में महिला प्रतिभागियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में एलडीएम सनोज कुमार और बीडीओ कार्यालय से वरिष्ठ अधीक्षक परमजीत ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। यूको आरसेटी की निदेशक मंजीत ने बताया कि यूको आरसेटी समय-समय 18 से 50 साल की उम्र के लोगों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण आयोजित करता है। ताकि वह आत्मनिर्भर बने और स्वरोजगार से जुड़े।