फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: धगेड़ा स्कूल के विद्यार्थियों ने किया रेणुका जी का शैक्षणिक भ्रमण

अंकेश डोगरा Updated Sun, 08 Feb 2026 02:56 PM IST

राजकीय उच्च विद्यालय धगेड़ा के छठी से आठवीं कक्षा के 25 विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनको सबसे पहले रेणुका जी क्षेत्र में गिरि नदी पर बने जटोन बैराज (डैम) दिखाने ले जाया गया। यहा पर नदी का पानी रोक कर बने इस विद्युत डैम को देखकर विद्यार्थियों ने एक नया अनुभव प्राप्त किया। डैम पर कार्यरत कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की मशीनरी के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों को श्री रेणुका जी वन्यजीव अभ्यारण्य में भ्रमण के लिए ले जाया गया। यहां पर सांभर, काला हिरन, कक्कड़, भालू, तेंदुआ और अनेक रंग-बिरंगे छोटे पक्षियों के अलावा विशालकाय पक्षी एमू को नजदीक से निहारकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। बच्चों के साथ कला अध्यापक दीप राज विश्वास भी मौजूद रहे। मुख्य अध्यापिका सीता कश्यप ने बताया कि इस एक दिवसीय भ्रमण में बच्चों ने जाना कि किस प्रकार नदी के पानी को रोककर नहर के द्वारा जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जाता है और विद्युत का उत्पादन किया जाता है। इस दौरान बच्चों ने वन्यजीवों को भी नजदीक से देखा और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें