राजकीय महाविद्यालय पझौता के सड़क सुरक्षा क्लब ने परिसर से लेकर श्लेच कैंची तक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शिवानी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का हृदय पूर्वक पालन करने की अपील की। रैली सड़क सुरक्षा जागरूकता नारों से पूरे क्षेत्र को उद्घोषित करती हुई श्लेच कैंची में एकत्र हुई। वहां रैली को बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गुंजन शर्मा ने संबोधित किया। अपने संबोधन में गुंजन ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों, पास से गुजरते वाहन चालकों और अन्य उपस्थित सामान्य जनों को सड़क दुर्घटनाओं की भयानक वस्तु स्थिति से अवगत करवाया। साथ ही गुंजन शर्मा ने यातायात नियमों के उल्लंघन तथा दुर्घटनाओं की आवृत्ति के अंतर संबंध को उल्लेखित करते हुए समाज पर दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों और नुकसानों से सभी को अवगत करवाया। इसके बाद विद्यार्थियों ने गुजर रहे वाहन चालकों को पत्रक वितरित करके यातायात नियमों की अनुपालना हेतु जागरूक किया।