फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: आर्डर पर महामाया बाला सुंदरी मंदिर में तैयार होगा भंडारा, मोबाइल वैन से पहुंचेगा

अंकेश डोगरा Updated Fri, 10 Oct 2025 03:36 PM IST

महामाया बाला सुंदरी मंदिर ट्रस्ट की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। मोबाइल वैन के माध्यम से अब भंडारा घरों तक पहुंचेगा। इसके लिए श्रद्धालुओं को ऑर्डर देना होगा। उपायुक्त कार्यालय परिसर से शुक्रवार को विधायक अजय सोलंकी ने झंडी दिखाकर भंडारा वैन को रवाना किया। इस दौरान विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि महामाया बाला सुंदरी मंदिर ट्रस्ट की बेहतरीन शुरुआत है। यहां एक श्रद्धालु द्वारा इस मोबाइल भंडारा वैन को भेंट किया गया है जिसके माध्यम से अब कोई भी श्रद्धालु कहीं पर भी अपनी श्रद्धा अनुसार इस मोबाइल भंडारा वैन के माध्यम से भंडारा दे सकेंगे। पहले दिन मोबाइल भंडारा वैन नाहन के डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंची और यहां रोगियों एवं उनके तीमारदारों को भंडारा उपलब्ध करवाया। उन्होंने बताया कि इस मोबाइल भंडारा वैन के माध्यम से 10 भंडारे बुक भी किए जा चुके हैं जो अलग-अलग क्षेत्र में श्रद्धालु देंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें