शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन में चल रहे एनएसएस शिविर के दौरान स्वयं सेवियों ने स्कूल के साथ लगती जगहों की सफाई की। स्वयं सेवी सुबह से ही सफाई कार्य में जुटे और गंदगी, अवांछित घास को हटाकर उसे उचित जगह पर ठिकाने लगाया। प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने बताया कि एनएसएस शिविर के दौरान रोजाना अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।