फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: पालियों स्कूल के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी बच्चे

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालियों में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ बलबीर शर्मा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रधानाचार्य कमल पुंडीर ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखा। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। इसमें हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर नृत्य से खूब समां बांधा। बच्चों द्वारा पेश की गई लघुनाटिका को भी खूब पसंद किया गया। अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के मधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन समिति से जुड़े अभिभावक, वीगार्ड कंपनी के मैनेजर एसएस मेहता, त्रिलोकपुर मंदिर न्याय कमेटी से हरीश शर्मा समेत कलस्टर के अंतर्गत आने वाली सभी स्कूलों के विद्यार्थी व अध्यापक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें