फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

sirmour:उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया स्कूल भवन व लाइब्रेरी का लोकार्पण किया।

शिलाई (सिरमौर)। उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को शहीद कल्याण सिंह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाहां में 11 लाख 25 हजार रुपये की लागत से निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला हलाहां के 28 लाख 50 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया। इनके माध्यम से इन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ-साथ बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा। जनसभा को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों, जिसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों में 2500 से अधिक डेस्क मुहैया करवाए गए हैं और लगभग 30 करोड़ की लागत से स्कूलों में अतिरिक्त कमरों व भवनों का निर्माण किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत उद्योग मंत्री ने हलाहां में नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य यशपाल ठाकुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण धामटा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश शर्मा समेत अन्य अधिकारी व लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें