भाजपा मंडल त्रिलोकपुर और श्री साई अस्पताल नाहन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को कौलावालांभूड़ में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने इस शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को एक बहुत बड़ मैराथन का आयोजन शिमला में किया गया। शिमला के रिज पर सिरमौर जिला से हिंदी गायक मोहित चौहान ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।