फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने लोगों को दी महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं

विधायक अजय सोलंकी ने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का पावन पर्व है, जो हमें सत्य, संयम और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। महाशिवरात्रि का पर्व प्रदेश की समृद्ध धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस दिन श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक पर्व समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और हमारी सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ बनाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें