राजकीय उच्च विद्यालय कांसर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सोमवार को स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने कक्षा कक्ष और स्कूल परिसर की सफाई की, प्लास्टिक और कचरे के सही निपटान के बारे में कार्यशालाओं में भाग लिया। इस मौके पर स्वच्छता पर आधारित नारा लेखन प्रतियोगिता में कोमल देवी ने पहला, सिमरन ने दूसरा और सोनिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक किशोर भारद्वाज ने बताया कि इस पखवाड़े के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना है। इस अवसर पर नेहा शर्मा, अनिल शर्मा, कल्पना देवी, बाबिजा शर्मा, ललिता कुमारी व आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।