राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में शुक्रवार को शहीद भगत सिंह एनएसएस इकाई के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मेडिकल कॉलेज नाहन के ब्लड बैंक के सहयोग से हुआ। शिविर में 65 लोगों ने रक्तदान कर अनमोल जिंदगी को बचाने में सहयोग किया। रक्तदान में एनएसएस स्वयंसेवियो और अध्यापकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पूर्व सैनिक संगठन संगड़ाह द्वारा सभी रक्तदाताओं के लिए फलों और जूस की व्यवस्था की गई, जिसके लिए महाविद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी प्रो. संदीप कुमार कनिष्क, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. निशी जसवाल, स्टाफ नर्स स्वाति एवं इंदर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।