माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग नाहन की छात्राओं ने 1 से 8 अगस्त तक डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह पर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान मां और शिशु पर स्तनपान के महत्व और प्रभावों पर एक महत्वपूर्ण चर्चा आयोजित की गई। स्तनपान की तकनीकों और विभिन्न स्थितियों पर एक व्यावहारिक सत्र आयोजित किया गया। जीएनएम प्रथम व तृतीय वर्ष की छात्राओं ने स्तनपान के महत्व पर एक स्किट भी प्रस्तुत की। इस स्किट ने मां और शिशु दोनों के लिए स्तनपान की अहमियत को रचनात्मक ढंग से उजागर किया। अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए पोस्टर प्रदर्शनी, नारे लेखन, प्रश्नोत्तरी और परामर्श सत्र आयोजित किए गए।