फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: श्वेता ठाकुर मिस और नीरज बने मिस्टर फेयरवेल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय पासी ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में जमा एक के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों के सम्मान में रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान श्वेता ठाकुर को मिस फेयरवेल और नीरज को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। इसके अलावा विद्यार्थियों को विभिन्न रोचक टाइटल देकर सम्मानित किया गया। पूरे समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने स्कूल जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों और साथियों के साथ बिताए पलों को याद किया। कई छात्र-छात्राएं भावुक भी नजर आए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने पहाड़ी, पंजाबी और हरियाणवी गीतों पर जमकर प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य संजय पासी ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अर्जित संस्कार और शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव साबित होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें