फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: कबड्डी महिला वर्ग में नौहराधार, अंडर-19 में हरिपुरधार विजेता

हिमाचल यंग स्टार नौहराधार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं एडवोकेट स्वर्गीय यशपाल चौहान स्मृति टूर्नामेंट-2026 का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबले महिला और पुरुष वर्ग में हुए। समापन समारोह में रेणुका के विधायक विनय कुमार मुख्य अतिथि रहे। कबड्डी के महिला वर्ग में व्यापार मंडल नौहराधार की टीम विजेता रही, जबकि अंडर-19 महिला वर्ग का खिताब हरिपुरधार की टीम ने जीता। पुरुष वर्ग में राजगढ़ की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हिमाचल यंग स्टार नौहराधार के अध्यक्ष विवेक चौहान, रोहित चौहान, नानू और उनकी टीम ने आयोजन में सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें