फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से पूर्व नाहन में निकली भव्य शोभायात्रा

19 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा से पूर्व नाहन शहर में शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाते रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा और स्वागत कर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से पूर्व धार्मिक वातावरण का निर्माण करना और अधिक से अधिक लोगों को इस पावन आयोजन से जोड़ना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से रथ यात्रा में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाएं संभालीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें