फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: डेजी ठाकुर बोलीं- प्रदेश में बेहतरीन कार्य कर रहा महिला भाजपा मोर्चा

जिला सिरमौर भाजपा महिला मोर्चा की परिचय बैठक गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने कहा कि मोर्चा प्रदेश भर में बेहतरीन कार्य कर रहा है। महिला मोर्चा सदस्यों को मंडल स्तर पर माह में कम से कम पांच दिन प्रवास पर रहकर संगठन के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले सभी चुनावों में महिला मोर्चा के सदस्यों की विशेष भूमिका रहेगी। बैठक में विधायक रीना कश्यप, जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, मधु बिन्दल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवानी वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला एवं महिला मोर्चा मंडलों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें