फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: भगवान श्री परशुराम के जयघोष से गूंजी ददाहू नगरी

भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को ददाहू में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दोपहर बाद 3:00 बजे तहसील प्रांगण से शुरू होकर थाना परिसर, मुख्य बाजार, गिरि पुल, बेडोन, देवशीला, मेला मैदान, रेणु मंच व राम बावड़ी से होते हुए सांझ ढ़लने से पूर्व रेणुकाजी तीर्थ पहुंची। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के प्राचीन कटाह मंदिर से लाई गई देव पालकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा में लोगों ने जहां देवताओं के नजदीक से दर्शन किए, वहीं बैंड-बाजे, ढोल नगाड़े व प्राचीन वाध्य यंत्रों की मधुर ध्वनिं के बीच निकाली गई शोभा यात्रा के चलते रेणुकाजी तीर्थ भक्ति रस में डूबा नजर आया। डिग्री कॉलेज ददाहू के स्वयं सेवी, भगवान परशुराम का जय घोष करते हुए शोभायात्रा में चार चांद लगाते नजर आए। वहीं, महिला मंडल ददाहू की ओर से डांडिया नृत्य की प्रस्तुति भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें