फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: बच्चों ने मॉडल से समझाया प्रदूषण और ग्रीनहाउस गैसों का प्रभाव

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत कैंट स्कूल नाहन में गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए और पर्यावरण से जुड़े अहम विषयों पर जानकारी दी। प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने प्रदूषण के प्रकार, ग्रीनहाउस गैसों के प्रभाव, पर्यावरण संरक्षण तथा विज्ञान और गणित से संबंधित कई महत्वपूर्ण अवधारणाओं को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया। बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट के जरिए यह बताया कि किस प्रकार प्रदूषण पर्यावरण को प्रभावित करता है और इससे बचाव के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। प्रधानाचार्य सीमा वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत इस प्रदर्शनी का आयोजन बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान देने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि जब बच्चों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर प्रयोगात्मक तरीके से पढ़ाया जाता है, तो उनकी समझ और अधिक विकसित होती है। इस तरह की गतिविधियां बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक क्षमता को भी निखारती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें