फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: आशा कार्यकर्ता को आरसीएच 2.0 पोर्टल पर एंट्री की दी जानकारी

गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने की दिशा में आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से आशा कार्यकर्ताओं को भारत सरकार के प्रजनन और बाल स्वास्थ्य 2.0 (आरसीएच 2.0) पोर्टल पर डेटा एंट्री की जानकारी दी जा रही है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को नाहन में तीसरे चरण में डॉ. छवि बंसल और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अलीशा की ओर से 40 आशा कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान गर्भावस्था पंजीकरण, प्रसव विवरण, नवजात व बच्चों के टीकाकरण, हाई रिस्क गर्भावस्था की पहचान और स्वास्थ्य सेवाओं की ऑनलाइन ट्रैकिंग के बारे में विस्तार से बताया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें