फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: राजेंद्र ठाकुर बोले- भार मुक्ति प्रमाणपत्र नहीं मिलने से किसान परेशान

Krishan Singh Updated Thu, 05 Mar 2026 06:36 PM IST

हिमाचल किसान सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि जिला सिरमौर में किसानों को नो ड्यूज सर्टिफिकेट पत्र नहीं मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल किसान सभा इसका कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि ग्राम राजस्व अधिकारी कार्यालयों से किसानों को यह प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिसके चलते वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह रहे हैं। नो ड्यू सर्टिफिकेट जारी नहीं किए जाने से किसानों के कई जरूरी कार्य अटक गए हैं। राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस स्थिति से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द किसानों को भार मुक्ति प्रमाणपत्र जारी नहीं किए गए तो हिमाचल किसान सभा को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें